उद्यानिकी विभाग की जमीन से रेत व मिट्टी खरीदी बिक्री का खेल,, अधिष्ठाता अमित दीक्षित को बर्खास्त करने हेतु जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा कुलपति को ज्ञापन,,

पाटन,,, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी दुर्ग ग्रामीण के जिलापदाधिकारीयों की टीम ने विगत दिनांक 25/6/2026 को ग्राम खुड़मुडी में उद्यानिकी विभाग की जमीन से रेत में मिट्टी बेचे जाने के मामले में उद्यानिकी विभाग सांकरा के कुलपति प्रोफेसर रवि.आर.सक्सेना से मुलाकात कर विभागीय कार्यवाही करते हुए अधिष्ठाता अमित दीक्षित के ऊपर कार्यवाही करने हेतू चर्चा-परीचर्चा करके दोषी अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है विज्ञप्ति में बताया गया है कि ग्राम खुड़मुड़ी पाटन में उद्यानिकी विभाग की जमीन से बड़े स्तर पर रेत व मिट्टी उत्खनन कर बेचें जाने का मामला इन दिनों चर्चा में है इस मामले को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष मधुकांत साहू ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो इसी विषय पर पार्टी के जिलामहासचिव अशोक साहू के नेतृत्व में सांकरा उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर विषय की गंभीरता पर चर्चा हुई तत्पश्चात विभागीय कार्यवाही करते हुए अधिष्ठाता अमित दीक्षित को बर्खास्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया , कुलपति से मुलाकात व ज्ञापन सौंपने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन के खड़ अध्यक्ष घनश्याम नेताम दुर्ग महामंत्री पुष्पेन्द्र साहू व भूपेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *