सक्षम परिवारों के लिए मिसाल बने भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री रवि साहू

  • जरूरतमंदों के हित में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ नहीं लेने का लिया निर्णय


पाटन। क्षेत्र के भाजपा नेता एवं ग्राम पंचायत पहंडोर के आश्रित ग्राम बेंदरी निवासी, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री रवि साहू ने समाज के जरूरतमंद परिवारों के हित को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ नहीं लेने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की पात्रता सूची में उनकी पत्नी का नाम शामिल हुआ था। इसके बावजूद रवि साहू ने स्वयं योजना का लाभ लेने से इंकार करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ उन गरीब और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
रवि साहू के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों ने इसे जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए खुशी व्यक्त की है। उन्होंने समाज के आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से भी अपील की है कि यदि वे योजना के बिना भी अपना आवास बना सकते हैं, तो वे स्वेच्छा से ऐसे सरकारी लाभों का त्याग करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
रवि साहू का यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याण की भावना को दर्शाता है तथा समाज के अन्य सक्षम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *