पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव पर पाटन में होगा पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भंडारा


पाटन। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के जन्मोत्सव 04 जुलाई के अवसर पर श्री श्री 1008 बागेश्वर धाम शिष्य मंडल, दुर्ग-भिलाई (खंड पाटन) द्वारा हनुमान मंदिर, अरसनारा चौक, दुर्ग रोड, पाटन में विविध धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे पूजन एवं हवन से होगी। इसके पश्चात 10:00 बजे 21 पाठ सामूहिक श्री हनुमान चालीसा, 10:30 बजे बालाजी सरकार का पूजन एवं भोग, 11:30 बजे से भंडारा (खीर-पूड़ी-सब्जी) एवं 200 हनुमान चालीसा पुस्तकों का वितरण तथा सायं 4:00 बजे 40 पौधों का पौधारोपण किया जाएगा।
शिष्य मंडल ने सभी श्रद्धालुओं, गुरु भाई-बहनों एवं सनातन प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
संपर्क: विजयकांत बंछोर (खंड पाटन) – 8103770009

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *