दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जिला पंचायत सीईओ को सौपेंगे ज्ञापन,,

*प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला इकाई दुर्ग के पँचायत सचिव विभिन्न समस्याओं के निराकरण नहीं होने से आक्रोशित है जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू कहा है कि समस्याओं का निराकरण 7 दिवस के भीतर नही होने पर 3 जुलाई को दुर्ग जिला के समस्त पंचायत सचिव जिला मुख्यालय में एक दिवसीय रैली धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे व प्रदर्शन करेंगे

जिला सचिव शेषनारायण चंद्रवंशी ने बताया गया है कि दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ की बैठक 25 जून को हुई इसमें दुर्ग जिला के पंचायत सचिवों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण यदि 7 दिवस के भीतर नही किया गया तो एक दिवसीय हड़ताल में जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है।

ब्लाक अध्यक्षगण निमेष भोयर,प्रदीप चन्द्राकर, नरेश साहू ने बताया कि एन.पी.एस. की राशि व उपादान राशि, एरियर्स, चिकित्सा भत्ता राशि 7 दिवस के भीतर संबधित सचिवों के खाते में अंतरित किया जावे।

दुर्ग जिला के पंचायत सचिवों के एन.पी. एस राशि वेतन से कटौती कर दिनांक 24 मई 2024 से जिला पंचायत के खाते में जमा है। उस राशि को तत्काल एन.पी.एस. खातें में जमा किया जाए एवं उस खाते में उक्त अवधि में ब्याज की राशि की गणना कर उस ब्याज की राशि को समस्त पंचायत सचिवों के खातें में तत्काल जमा किया जाए। उनका वेतन 1 तारिख को समस्त पंचायत सचिवों के खाते में अंतरित किया जावे। इसी प्रकार दुर्ग जिला के पचायत सचिवों के उपर हो रहे कार्रवाई को तत्काल बंद किया जावें व संचयी प्रभाव से रोके जा रहे वेतन वृद्धि की कार्रवाई पूर्णतः समाप्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *