भारत माता के जयकारों के बीच अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए नासिक रवाना हुए ग्राम सेलूद के भागवत यदु


पाटन। ग्राम सेलूद निवासी भागवत यदु (पिता– संतोष यदु, माता– सरोज यदु) अग्निवीर के रूप में भारतीय थल सेना के प्रशिक्षण के लिए नासिक रवाना हुए। इस अवसर पर परिजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामीणों ने उनका तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मान किया और “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयकारों के साथ उन्हें देश सेवा के लिए विदाई दी।
विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने भागवत यदु के सफल प्रशिक्षण, उज्ज्वल भविष्य तथा राष्ट्र सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि भागवत की इस उपलब्धि से पूरे गांव का गौरव बढ़ा है और इससे क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
भागवत यदु ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूर्ण कर देश की सेवा के अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *