मुस्लिम जमात पाटन में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया मोहर्रम

पाटन : हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में पाटन में मोहर्रम पूरी अकीदत और मोहब्बत के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

इस मुबारक महीने में 5 रोजा तकरीरी प्रोग्राम हुआ जिसमें पाटन जामा मस्जिद के इमाम कारी ज़फीर क़ादरी साहब औरअंबागढ़ चौकी से हाफिज नासिर रज़ा साहब का नूरानी तकरीर हुआ पांचवे दिन आम लंगर पुलाव दाल शरबत हलवा का इंतजाम किया गया था जिसमें पूरा पाटन जमात और आप पास के अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। साथ ही पाटन जामा मस्जिद के सामने राहगीरों के लिए शरबत हलवा का इंतजाम किया गया था, *मोहर्रम का मुख्य पैगाम..* ..पैगम्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के नवासे हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों की कर्बला में हुई शहादत की याद में मोहर्रम के दौरान अकीदतमंद उनकी कुर्बानियों को याद करते हैं।

यह शहादत सत्य, न्याय और इंसानियत की रक्षा के लिए दी गई वह महान कुर्बानी है, जो हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े रहने और खुदा की इबादत में अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर देने का संदेश देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *