पाटन,, समीपस्थ ग्राम पंचायत तरीघाट के पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत भवन परिसर पर एवं ग्राम के विभिन्न स्थानों में सभी एक साथ मिलकर पौध रोपण कर गांव एवं देश को प्रदूषण से बचाने के लिए एक बेहतर संदेश दिया
पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने कहा पौधरोपण के एक छोटे प्रयास के माध्यम से हरियाली को प्रोत्साहन करने का प्रयास है
इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी सचिव ज्ञानचंद चक्रधारी पंच वेदराम साहू, रुपेश साहू, मनिश लहरी, वीना साहू ,झमिता साहू ,अमरिका सिंहा ,शैलेंद्री सिंहा एवं समस्त पंच गण उपस्थित रहे
