खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️✍️
राजिम/ 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन पौधे लगाकर यह संदेश देने के काम किया जाता है कि वृक्षारोपण करें और प्रकृति की सुरक्षा भी करें साथ हीं। पर्यावरण को बचाए रखने हेतु तरह-तरह के इस दिन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है इसी के तहत ग्राम पंचायत धमनी में नंदकुमार विश्वकर्मा ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम आम के पौधे लगाए। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पौधा रोपण उसने अपने घर के परिवार के समेत लगाया ना किसी दिखावे के अपने छोटे-छोटे नाती पोता के साथ पेड़ के महत्व को बताते हुए उसमें अपने छोटे-छोटे बच्चों को नियमित इसकी देखभाल करने पानी देना,सुरक्षा देना, और बड़े होते तक बचाए रखना जैसे

विभिन्न प्रकार की बातें बताएं साथ ही वृक्ष हमारे मित्र है इसके बड़े होने पर हमें फल के साथ-साथ छाया भी मिलेगा साथ ही कटते, सिमटते जंगल के कारण आज पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन हो रहा है। आज हमारे अपने घर में ही जहां जगह मिले वहां पौधा रोपण करना चाहिए इस संदेश को देते हुए नंदकुमार विश्वकर्मा ने

अपने खलिहान और बाड़ी में आम जैसे अन्य फलदार वृक्षों का रोपण किया जिसमें उसके छोटे-छोटे बच्चे और परिवार वालों ने सहयोग प्रदान किया।
