छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों के लिए 2% महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि खाड़ी देशों के युद्ध के बाद से पेट्रोल व डीजल की कीमतों मे भारी बढ़ोतरी हुई है जिसका असर सभी क्षेत्रों में दिख रहा है मंहगाई बढ़ी है केंद्र सरकार ने अपने अधिकारी कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60प्रतिशत कर दिया है
जबकि प्रदेश मे 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओ पी डी से कहा कि जब प्रदेश के आई ए एस ओर आई पी एस अधिकारियों को महंगाई भत्ता राज्य सरकार ने कुछ दिनों पूर्व बढ़ाकर केंद्र के समान कर दिया है
उन्होंने ने कहा कि वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ी है आयत ओर निर्यात पर शुल्क बढे है जिससे रोजमर्रा की उपयोग की चीजों के दाम बढ़े है प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव व सरकार संवेदनशील ऐसे मौके पर तत्काल निर्णय लेकर अधिकारी कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से देकर सौगात देनी चाहिए
मांग करने वालों में संरक्षक ओ पी शर्मा प्रांताध्यक्ष अनिल पांडेय प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर डी दीवान महामंत्री एस पी देवांगन प्रमेश पाल संभागीय अध्यक्ष अजय नायक जिला अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता लिपिक वर्गीय प्रदेश संयोजक बी के शुक्ला ,खिलावन चंद्राकर, कुलेश्वर देशमुख, शंभू राठौर,श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती जैकलीन डान चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज अध्यक्ष केशव दास बंजारे नर्सिंग संवर्ग की अध्यक्ष श्रीमती मंजू राय राघवेंद्र साहू रोशन सिंह भूपेश उपाध्याय लक्ष्मीकांत धोटे एम आर शेख, मुकेश शर्मा, जाकिर हुसैन,एम पंडैया, तूफान अली,जी मोहन राव, मिर्ज़ा इरफान खान, श्रीमती कविता साहू स्वर्ण लता तुरकाने,दीपक गायकवाड़, श्रीमती संबिना मंसूरी ने की है
