पुर्वी उर्फ मिल्की  भाले बनी डाक्टर

  पाटन,, पाटन नगर पंचायत वार्ड 4 निवासी पूर्वी भाले  रिमस कालेज रायपुर में  एम. बी. बी. एस .का पांच वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा  करके डॉक्टर बन गई है

पाटन नगर एवं क्षेत्र में व्यापारी ,कृषक एवं राजनीति के क्षेत्र  में बड़ा नाम भाले परिवार की पूर्वी उर्फ मिल्की पहली बेटी है जो एम. बी. बी .एस .पढ़कर डाक्टर बन गई है

कुमारी पूर्वी प्रारम्भ से मेधावी रही है  पूर्व नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले श्रीमति इंदु भाले के ज्येष्ठ पुत्र  अभिषेक भाले पुत्र वधु श्रीमति दीप्ति भाले की बड़ी बेटी है व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष  हर्ष भाले श्रीमति  प्रियंका भाले की भतीजी है पूर्वी वर्तमान नपा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की चचेरी बहन है

नगर पंचायत पाटन के दो बार अध्यक्ष ,महामाया मंदिर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले ने कहा कि   मेरी नातिन मिल्की जब बहुत छोटी थी तभी  उसके पढ़ने लिखने की इक्छा को देखकर इसे डॉक्टर बनाने का सपना संजोया था जो मिल्की के मेहनत ,माता महामाया की कृपा से पूरा हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *