पाटन। आज भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल का आत्म निर्भर मंडल मासिक बैठक का आयोजन विश्राम गृह दरबार मोख़ली में रखा गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने शक्ति केंद्र और बूथ को सशक्त बनाने के लिए चर्चा किया। साथ ही आज विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल प्रभारी श्रीमति दिव्या कलिहारी ने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्राकृतिक संसाधनों का सरंक्षण करने की बात कही। साथ ही सभी ने स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर विश्राम गृह परिसर में करण,कटहल,गुलमोहर, आमला ,नींबू,एवं बादाम के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता पोसुराम निर्मलकर, मंडल महामंत्रीद्वय डॉ. सुरेश साहू,भागवत सिंहा,किसान मोर्चा अध्यक्ष पारखत साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर साहू,मंडल उपाध्यक्ष आशीष बंछोर,प्राधिकृत अध्यक्ष संजय चंद्राकर, आंगेश्वर सिंहा,तेजेंद्र पिपरिया, तुकेश निर्मल ,देवेंद्र साहू,रामचंद्र वर्मा, भूपेंद्र जांगड़े, होरी वर्मा,मुन्ना पाल,ठाकुर राम यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
