कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


सेलूद। बजरंग चौक सेलूद के वार्ड क्रमांक 02 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पांचवें दिन कथावाचक नागेंद्र महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा की भावपूर्ण कथा का श्रवण कराया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल में अनेक दिव्य लीलाएं कर भक्तों का कल्याण किया तथा धर्म और सत्य की स्थापना का संदेश दिया।
कथावाचक ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर धारण कर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की थी। यह प्रसंग हमें प्रकृति संरक्षण, गौ सेवा और सामूहिक एकता का संदेश देता है।
कथा के दौरान भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *