पाटन,,छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिंन्हा जी का आकस्मिक निधन से हम सभी पेंशनर्स साथियों को अत्यंत दुख एवं अपूरणीय क्षति हुआ है।उन्होंने अपने जीवन को समाज एवं संगठन की सेवा के लिए समर्पित किया उनका निधन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति पहुंची है। आपने सदैव संगठन को मजबूत करने ;समाज के उत्थान और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित भाव से काम किया। 25 मार्च 2026 को आपने पेंशनर समाज पाटन के वार्षिक सम्मेलन में उपस्थित होकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील पाटन के तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि और भगवान से प्रार्थना है दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
