विधायक ने सेन समाज भवन निर्माण का भूमि पूजन किया
देवरीबगला/नर्मदा धाम सुरसुली में विधायक ने ब्लॉक सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुंवर सिंह निषाद थे। अध्यक्षता ब्लॉक सेन समाज के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास ने की। विधायक ने कहा कि सेन (नाई)समाज सेवाभावी समाज है। कई पिंडियों से गांव में सामाजिक कार्यों में सेवा कार्य किया है। समाज के लोग बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कार भी सिखाए। जिस समाज में बच्चे पढ़ते हैं वह समाज आगे बढ़ता है। सेन समाज आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में आगे बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि गुंडरदेही विधानसभा के तीन ब्लॉक में सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की गई है। नर्मदा धाम में समाज का सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक गतिविधियों का संचालन होगा।
कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव चौधरी, जनपद के पूर्व अध्यक्ष जागृत सोनकर, प्रदेश प्रतिनिधि कोदूराम दिल्लीवार तथा ब्लॉक सेन समाज के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
सामुदायिक भवन की भूमि पूजन के अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री केशव शर्मा, सरपंच ईश्वर देवांगन, जनपद सदस्य टीकमबाई निषाद, दुर्गा ठाकुर, भूपेश नायक, सेन समाज के जिला उपाध्यक्ष लोकेश कौशिक, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर बरसन निषाद, राम प्रसाद साहू, पुष्पा सेन, चैन सिंह श्रीवास व ओमप्रकाश कौशिक उपस्थित रहे।
