एन एच एम कर्मचारियों के माह अप्रैल का वेतन मई के 18 तारीख तक नहीं मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने चिंता जताई,,

स्वास्थ्य मिशन संचालक को पत्र लिखकर अपनी चिंता से कराया अवगत,,

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी से एन एच एम कर्मचारियों के माह अप्रैल का वेतन मई 18 तक नहीं होने पर गहरी चिंता जताई है उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित प्रदेश के सचिव स्वास्थ्य,मिशन संचालक से अपील करते हुए कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों मे आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है कर्मचारियों को महाना राशन, बिजली बिल,जो कर्मचारी किराए के आवास में रहते उनका किराया बच्चों की टयुशन फीस कापी पुस्तकें ओर रोजमर्रा के दैनिक ख़र्च की स्थिति के लिए समय पर वेतन भुगतान आवश्यक है प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि वेतन नहीं मिलने कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति बिगड जाती है कर्मचारी मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रहते हैं प्रदेश में संविदा,एन एच एम कर्मचारियों ओर जीवन दीप समिति कर्मचारियों ओर डेली वेज़ कर्मचारियों को हर माह एक निश्चित तिथि 1 से 5 तारीख़ को हर हाल वेतन भुगतान करना चाहिए प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि नियमित कर्मचारियों को एक निश्चित तिथि पर हर माह वेतन भुगतान किया जाता है इसके लिए प्रदेश के मुख्य मंत्री व मुखिया विष्णु देव साय ओर वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ओर मुख्य सचिव संघ आभार व्यक्त करता है साथ ही दैनिक वेतन भोगी, संविदा,एन एच एम कर्मचारियों ओर जीवन दीप समिति कर्मचारियों को भी माह के प्रथम सप्ताह के अंदर वेतन भुगतान करने अपील करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *