मैथिल ब्राह्मण सभा की वार्षिक बैठक संपन्न हुई-भूमि भवन हेतु संकल्पित हुए

रायपुर। मैथिल ब्राह्मण सभा रायपुर के कार्यकारिणी एवं आमसभा की बैठक रविवार संध्या विद्यापति भवन पुरानी बस्ती में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष पं विजय कुमार झा ने किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में समाज के वैवाहिक भवन भूमि के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा पूर्व मंत्री रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत से इस संबंध में डॉ पूर्ण प्रकाश झा के नेतृत्व में हुई चर्चा से अवगत कराया गया।

इस बैठक में सचिव पंकज भवेश झा, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्र, वरिष्ठ संरक्षक डॉ रमेंद्र, नाथ मिश्र, पं आशुतोष झा, कवि संजीव ठाकुर अजय कुमार झा, रविद्र नाथ झा, बृजेश ठाकुर, मनीष कुमार झा,ज्ञानेश झा, अनुराग ओझा, रत्नेश मिश्रा, विपिन कुमार झा, प्रशांत ठाकुर, अजय ठाकुर, महिला, मंडल अध्यक्ष शोभिता पाठक प्रिया ठाकुर, अल्पना झा,शैलेश झा, श्रीमती तारा झा, पं पंकज कुमार झा, जयवर्धन झा,आदि शामिल थे। बैठक के अंत में दिवंगत स्वजनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *