पाटन। जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 4 के रिक्त सदस्य पद के लिय नामांकन के अंतिम दिन 4 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिनमें भाजपा समर्थित सुरेन्द्र साहू,कांग्रेस समर्थित श्रीमति उर्वशी साहू, छत्तीसगढ़ जोहार पार्टी समर्थित भूपेंद्र साहू,एवं नरेंद्र गायकवाड़ एवं चंदन लाल सिंगौर ने नामांकन भरा है।
ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए ग्राम पंचायत तुलसी वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित मुक्त दीपराज यदु,ग्राम पंचायत गोंडपेंडरी वार्ड 11 अनारक्षित में आयुष वर्मा एवं गणेश राम निषाद, ग्राम पंचायत बोहारडीह वार्ड क्रमांक 16 अजजा मुक्त के लिए टेकराम कोटकोटा,ग्राम पंचायत भनसूली वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित मुक्त के लिय वेदप्रकाश एवं मुकेश साहू, ग्राम पंचायत कसही वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित मुक्त में लता यादव ,ग्राम पंचायत उमरपोटी वार्ड क्रमांक 11 अपीव दीपक कुमार एवं श्यामलाल विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सुरपा के वार्ड क्रमांक एक अजा महिला के लिय धर्मिण मार्कण्डेय ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी , 21 मई को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची बनाई जाएगी उसके बाद एक जून को प्रातः 7 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा।
