देवरीबंगला/ डौडीलोहारा विकासखंड के ग्राम गंधरी, औरी, कसही, टटैगा, भरदा एवं हरदी में शनिवार को आई आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से रवी फसल को नुकसान पहुंचा है। अचानक मौसम खराब होने से खेतों में तैयार खड़ी फसल बर्बाद हो गई। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
जनपद पंचायत कृषि समिति के सभापति टोमन साहू ने बताया कि तेज आंधी और ओलों की मार से धान, साग – सब्जी एवं अन्य रवी फसले पूरी तरह प्रभावित हुई है। फसल नुकसान के कारण किसान अब खरीफ फसल की तैयारी को लेकर भी चिंतित है। आर्थिक तंगी के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
क्षेत्र के किसान रमेश सोनवानी, मोहन साहू, दिनेश साहू, तोरणलाल, टोमेश्वर, अजीत राम, दिलीप, नाथूराम, रामकली बाई, सहदेव नायक एवं डोमेश्वर दास ने प्रशासन से सर्वे करा कर उचित मुआवजा एवं क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने की मांग की है किसानों का कहना है कि शासन से जल्द सहायता नहीं मिलने पर उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने फसल से प्रभावित गांवों का तत्काल आंकलन कर राहत राशि सहायता देने की मांग की है।
