जनपद क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता ः चित्ररेखा

देवरीबंगला/ग्राम पंचायत खामतराई में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत की सभापति चित्ररेखा साहू थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच नेमिन साहू ने की।

जनपद सदस्य ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों की प्राथमिकता मेरा मुख्य उद्देश्य है। गांव की गली में सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी। संबलपुर से खामतराई सड़क निर्माण की मांग लगातार की जा रही है। संबलपुर में धान खरीदी उप केंद्र को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गठन करने अधिकारियों से कहा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जनहित के कार्यों में लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने सरकार कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में उपसरपंच दिलीप साहू, टुमन साहू, गोविंद साहू, फागुन साहू, महेंद्र साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *