- जामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक बालक भी हिरासत में
- 5 लाख के जेवरात, नगदी, मोबाइल, टीवी और एक्टिवा बरामद
दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने थाना जामुल क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान, मोबाइल फोन, टीवी और चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जब्त किया है।पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं के बाद एसीसीयू टीम एवं थाना जामुल पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आदतन आरोपी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदार को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया।जांच में सामने आया कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही ताला व दरवाजा तोड़कर घरों में चोरी करते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले से चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।ये आरोपी हुए गिरफ्तारअर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदारSonu सरदार उर्फ पुच्ची उर्फ हर्षतोप सिंह बंजारेशेख रशीदहेमा जांगड़ेरूबी कौरएक विधि विरुद्ध बालकये सामान हुआ बरामदसोने की अंगूठी, हार, लॉकेट और बालीचांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, चेन, सिक्का और लोटाएलसीडी टीवीवीवो कंपनी के दो मोबाइल फोनएक्टिवा क्रमांक CG 04 DG 9853दरवाजा तोड़ने के औजारपुलिस ने बताया कि आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है। वहीं आम नागरिकों से अपील की गई है कि घर खाली छोड़ने से पहले पड़ोसियों को जानकारी दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
