गया नगर हत्याकांड : छेड़छाड़ और पुराने विवाद में युवक की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुराने विवाद और छेड़छाड़ की बात को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे गया नगर क्षेत्र में प्रार्थी पक्ष और आरोपी पक्ष के बीच बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते देर रात करीब 1 बजे आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडा, बल्ला और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला कर दिया।

हमले में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर (23), राहुल ठाकुर, नवीन ठाकुर और भोला यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेश उर्फ रितेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। राहुल ठाकुर का उपचार जारी है।पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाठी, डंडा, धारदार हथियार, पत्थर, ईंट और बल्ला बरामद किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी-आकाश यादव उर्फ अक्कूविजय सारथी उर्फ बिट्टूआर्यन गुप्तालकी सारथीभूपेंद्र सारथी उर्फ बनूललित यादवयुवराज सारथीबलराम उर्फ बालीनागेश यादव उर्फ नग

बरामद सामग्री….लाठी-डंडाधारदार हथियार पत्थर ईंट बल्ला

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *