शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पाटन। थाना पाटन पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना पाटन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदिरा नगर उड़िया बस्ती निवासी आर्यन सागर ने पहले उससे जान-पहचान बढ़ाई और 2 अप्रैल 2026 को अपने घर बुलाकर शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने एक ही जाति का होने और शादी करने का भरोसा दिलाकर कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनीषंकर चन्द्रा तथा एसडीओपी पाटन अनुप लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पाटन निरीक्षक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस ने आरोपी आर्यन सागर (22 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर उड़िया बस्ती, पाटन को 12 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *