रायपुर/टाटीबंध। टाटीबंध निवासी गणेश दत्त झा एवं पल्लवी झा (रूमा) की सुपुत्री डॉ. सुमन झा ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय आरएसडीकेएस अंबिकापुर से 8 मई को एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है।डॉ. सुमन झा ने अपनी प्रारंभिक एवं हाईस्कूल शिक्षा आदर्श विद्यालय टाटीबंध रायपुर से प्राप्त की तथा आगे की चिकित्सकीय शिक्षा अंबिकापुर से पूरी की। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने एमबीबीएस की उपाधि हासिल कर अपने सपनों को साकार किया।डॉ. सुमन झा के दादाश्री स्वर्गीय विद्याधर झा एवं दादी श्रीमती गीता झा हैं। वहीं उनके ननिहाल पक्ष से स्वर्गीय अवधेश झा एवं नानी श्रीमती किरण झा का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन उन्हें निरंतर मिलता रहा।अपनी सफलता पर डॉ. सुमन झा ने इसका श्रेय परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन, माता-पिता के सहयोग तथा पूर्वजों के आशीर्वाद को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मैथिल समाज के छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय पेंशनर समाज के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने शुभकामना दिया है
टाटीबंध की डॉ. सुमन झा ने हासिल की एमबीबीएस की डिग्री, परिवार में खुशी की लहर
