फसल बर्बादी से टूटे किसान, सुशासन तिहार में सौंपेंगे इच्छामृत्यु का आवेदन


पाटन। ग्राम मुड़पार के किसान संतराम यादव प्रशासनिक उपेक्षा और फसल बर्बादी से परेशान होकर कल आयोजित सुशासन तिहार में इच्छामृत्यु की मांग को लेकर आवेदन सौंपेंगे। किसान का आरोप है कि खेत से लगे छोटे तालाब की टूटी मेड से लगातार पानी खेत में घुस रहा है, जिससे उसकी प्याज की पूरी फसल बर्बाद हो गई है।
संतराम यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को मौखिक शिकायत कर समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। तालाब की मरम्मत नहीं होने से खेत में पानी भरा हुआ है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान का कहना है कि खेती ही उनके परिवार के पालन-पोषण का एकमात्र साधन है। फसल खराब होने से वे मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने से आहत होकर उन्होंने सुशासन तिहार में आवेदन देने का निर्णय लिया है।
किसान ने मांग की है कि तालाब की टूटी मेड की तत्काल मरम्मत कराई जाए और फसल नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। अन्यथा उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *