महाराजा अग्रसेन कॉलेज में महिला सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (MAIC), रायपुर में IQAC एवं MAIC Solitaire के संयुक्त तत्वावधान में आज “Self Defence Session” का सफल आयोजन किया गया। MAIC Solitaire कॉलेज द्वारा संचालित एक सामाजिक पहल है, जिसे विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन अवधि में महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल, जागरूकता एवं आत्मविश्वास से सशक्त बनाना था, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में स्वयं को सुरक्षित रख सकें।सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजीव चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की

।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रायोगिक रूप से तकनीकों को सीखा। यह सत्र छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक साबित हुआ।कॉलेज प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *