पश्चिम बंगाल, आसाम और पांडिचेरी में प्रचंड जीत, नरेंद्र मोदी और नितिन नवीन के नेतृत्व पर जताया भरोसा — कमलेश साहू

जमगांव आर। पश्चिम बंगाल, आसाम और पांडिचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय पर भाजपा जामगांव आर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास, विकास की राजनीति और मजबूत नेतृत्व की जीत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
कमलेश साहू ने कहा कि इन राज्यों की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे स्थिर सरकार, पारदर्शी व्यवस्था और जनकल्याणकारी नीतियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन की ताकत के कारण यह ऐतिहासिक परिणाम संभव हो पाया है।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय आने वाले समय में और अधिक जनसेवा करने की प्रेरणा देगी तथा पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *