पाटन। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर ग्राम घुघुवा(क) में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए।
संध्या लगभग 7 बजे ग्राम के मुख्य चौक पर सभी एकत्रित हुए और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, दुर्वासा साहू, थानेश्वर साहू, चूड़ामणि साहू, जितेन्द्र चंद्राकर, विद्यासागर निषाद, बबला, विनोद चंद्राकर, संतोष साहू, मकसूदन सेन, सोहन एवं नागेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घुघुवा(क) में भाजपा की जीत पर जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
