पाटन में विप्र समाज ने मनाई परशुराम जयंती

   

पाटन,, नगर में स्थित विप्र भवन में नगर सहित आसपास ग्राम के ब्राह्मण समाज के लोग परशु राम भगवान की पूजा अर्चना करके लोगों में प्रसाद वितरण किया गया             भगवान परशुराम के मूर्ति के समक्ष  आचार्य पंडित सुरेश सावर्णी ने विधिवत हवन पूजन कराई मुख्य यजमान के रूप में नीतेश तिवारी सपत्नीक पूजा में उपस्थित रहे पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय राजा शर्मा ने बताया कि आज भगवान की पूजा की गई ,26 अप्रैल दिन रविवार को भव्य रूप में भगवान परशु राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पाटन तहसील में निवासरत सभी सामाजिक बंधु एवं बहनें उपस्थित रहेंगे शाम को नगर के हृदय स्थल राम लीला चबूतरा शीतला मंदिर के पास समाज के युवाओं ने राहगीरों को खिचड़ी का वितरण किया नारायणपुर (घुघुवा क) में विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया

Oplus_131072

पाटन क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में विप्र समाज के पारिवारिक सदस्यगण द्वारा प्रतिवर्षों की भांति अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र समाज के इष्ट देव परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम आचार्य पंडित दीपक शर्मा द्वारा विधि विधान से यजमान स-पत्नी सभापति प्रणव शर्मा से भगवान परशुराम  का पूजन अर्चन कराया गया, तत्पश्चात महाप्रभु भगवान परशुराम जी एवं हनुमान जी की महाआरती करते हुए विश्व कल्याणार्थ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की कामना कर खीर पुरी का प्रसादी वितरण किया गया, पूर्वजों द्वारा स्थापित ग्राम के प्रमुख प्राचीन मोहल्ले का नाम उपस्थित सभी विप्रजनों द्वारा परशुराम वार्ड और परशुराम चौक किए जाने का निर्णय लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *