543 सीटों में ही दें महिलाओं को 33% आरक्षण, सीटें बढ़ाना अनावश्यक बोझ — मनोज साहू

पाटन। ग्राम पंचायत महूदा के पूर्व सरपंच मनोज कुमार साहू ने महिलाओं के 33% आरक्षण का समर्थन करते हुए कहा कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों में ही 33% सीट महिलाओं को दी जानी चाहिए। उनका मानना है कि सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से देश के खजाने पर अनावश्यक अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सीटों की संख्या बढ़ाने के बजाय वर्तमान ढांचे में ही आरक्षण लागू किया जाना अधिक व्यावहारिक और आर्थिक रूप से उचित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *