फिंगेश्वर में भी धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव,,,,,,,

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

फिंगेश्वर : फिंगेश्वर स्थित ब्राह्मण समाज भवन में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज फिंगेश्वर के द्वारा भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंगलाचरण के साथ हुई। भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहांपर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित कर व प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन पूरे विधि विधान के साथ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।कार्यक्रम में महिला, पुरुष और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष महेश दीवान, शरद चतुर्वेदी,रामकृष्ण तिवारी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, नवनीत चतुर्वेदी, भूपेंद्र दीवान, संतोष चतुर्वेदी, अनिल शर्मा,सुशील शर्मा, सनकादिक चौबे, जयेश शुक्ला, दीपक शुक्ला, सतीश शर्मा, महेंद्र तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, कृष्णा तिवारी, दादू महराज, मनीष तिवारी, अमन शर्मा, वात्सल्य दीवान, सत्यम चतुर्वेदी, प्रसन्न चतुर्वेदी सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और परंपरा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। यह आयोजन समाज में भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *