रायपुर,, भारतीय विश्वविद्यालय संघ, नई दिल्ली के तत्वधान में सत्यभामा यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी चेन्नई (तमिलनाडु ) में दिनाँक 10 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित *39वां नेशनल यूथ फेस्टिव* (UNIFEST) के भाषण (हिन्दी)प्रतियोगिता में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के छात्र *सोमेश्वर प्रसाद गंजीर* ने *”नशा मुक्त भारत : युवाओं की पहल”* विषय पर अपने विचारों से *प्रथम स्थान* प्राप्त कर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया।
नेशनल चैंपियन बनने एवम यूनिवर्सिटी के नाम रौशन करने प़र टीम मैनेजर श्री दानेश, सहायक प्राध्यापक एवम छात्र सोमेश्वर प्रसाद गंजीर को डां. राजीव चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।प्रेषक-डां. राजीव चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवम जनसंपर्क अधिकारी
