चंद्रिका साहू बनीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी सदस्य


पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में पाटन तहसील के ग्राम तरीघाट निवासी श्रीमती चंद्रिका साहू को प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
चंद्रिका साहू को यह जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के साहू समाज में खुशी का माहौल है। समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं तथा आशा व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *