भक्त माता कर्मा जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष ने घरों में रंगोली व दीप जलाने की अपील


भिलाई। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए साहू मित्र सभा भिलाई तहसील की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीरेंद्र साहू ने कहा कि 15 मार्च को भक्त माता कर्मा की जयंती गांव से लेकर पूरे प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने साहू समाज के सभी लोगों से अपील की कि इस अवसर पर अपने-अपने घरों में रंगोली सजाएं और दीप जलाकर माता कर्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करें।
उन्होंने बताया कि जयंती को लेकर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 22 मार्च को साहू मित्र सभा भिलाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को सरगुजा संभाग में भी भव्य आयोजन प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि भक्त माता कर्मा केवल भक्ति ही नहीं बल्कि शक्ति की भी प्रतीक हैं। समाज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अच्छे कार्यों में आगे आना चाहिए। इसके लिए साहू समाज के युवाओं की एक कार्यशाला भी जल्द आयोजित की जाएगी।
बैठक में खेद राम साहू (अध्यक्ष साहू मित्र सभा), खुमान साहू (अंकेक्षक), शशिकांत साहू पिंटू (संयोजक युवा प्रकोष्ठ), रोबिन साहू, हीरा शंकर साहू (संगठन सचिव), कबीर साहू (व्यापारी प्रकोष्ठ), सुरज साहू (संयोजक रेड ड्रॉप), धनंजय साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *