अरसनारा में एक दिवसीय फाग झांकी प्रतियोगिता मनमोहक झांकियों की होगी प्रस्तुति

पाटन। विधानसभा के ग्राम अरसनारा में युवा फाग उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से एक दिवसीय फाग झांकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 मार्च 2026, दिन रविवार को आयोजित है। कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन सुबह 9.00 बजे एवं समापन पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समाप्ति पश्चात किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिलेश्वरी सोनू साहू सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, अध्यक्षता जागृति रमेश वर्मा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, विशेष अतिथि बलदाऊ प्रसाद वर्मा पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, हरिशंकर साहू पूर्वसरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, सुलेंन साहू पूर्वसरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, पुष्पा मानिकपुरी पूर्वसरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा, जयप्रकाश साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत अरसनारा एवं सम्मानित वरिष्ठजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ अंचल के नामी ख्याति फाग मंडलियों का आगमन होगा जिनके माध्यम से फूलों की होली, रासलीला और राधा – कृष्ण के अमर प्रेम का चित्रण करने वाली जीवंत झांकियों से जनमानस को भाव विभोर करेंगे। अतः आयोजन समिति के सदस्यों ने आसपास ग्रामीण अंचल के मातृशक्ति महिलाओं, वरिष्ठजन एवं युवासाथियों एवं ग्रामीणजनों से आग्रह किया है कि उक्त आयोजन में अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *