नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र

12 मार्च को रात्रि में छालीवुड स्टार भजन आर्केस्ट्रा की होगी प्रस्तुति

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति एवं समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा दिनांक 7 से 16 मार्च 2026 तक पूर्व वर्षों की भांति निरंतर आयोजित किया जा रहा है,

जिसमें प्रतिदिवस के कार्यक्रम में यज्ञाचार्य बिरेंद्र शर्मा निवासी नेवनारा बेरला वाले एवं अन्य समस्त सहायक आचार्यों के उपस्थिति में मुख्य यजमान कमलनारायण शर्मा धर्म पत्नी नीता शर्मा जी एवं द्वारा प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है, पवित्र यज्ञ स्थल का बड़ी संख्या में भक्तगणों द्वारा फेरा लगाया जा रहा है।

तत्पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2.30 बजे से संध्या 6.30 बजे तक मात्र 17 वर्षीय कथा वाचक आचार्य रोहण कृष्ण शर्मा जी, ग्राम-सर्वा, जिला-बलौदा बाजार (छ.ग.) द्वारा देवी भागवत पुराण कथा किया जा रहा है, महाराज श्री बचपन से देवी भागवत कथा कर रहे हैं, महाराज द्वारा कथा योग्य वक्ता द्वारा देवी कथा श्रवण का महत्व बताया गया, कथा में महाराज जी द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी जस गीत भजन आरती संगीतमय मनमोहक रूप से प्रस्तुत की जाती हैं।

12 मार्च को रात्रि 08 बजे से भजन आर्केस्ट्रा छॉलीवुड स्टार जय शीतला मईया फेम लिलेश्वर सिन्हा की विशेष आकर्षक प्रस्तुति होगी।

महायज्ञ एवं देवी भागवत में बड़ी संख्या में लोगों की रोजना उपस्थिति हो रही है।आयोजक श्री मंगल मूर्ति मारुती यज्ञ सेवा समिति द्वारा सर्वसामान्य से करबद्ध अपील किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पुनीत नारायण धाम क्षेत्र में धार्मिक आयोजन में यथासंभव यथाशक्ति तन, मन, धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य प्राप्ति करते हुए अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *