पाटन ब्लाक के सभी गांव के तालाबो में निस्तारी के लिए तांदुला बांध से शीघ्र पानी छोड़ा जाय

ग्रामीणों को तालाब में पानी कम होने से हो रही है निस्तारी करने में परेशानी

सेलुद सरपंच खिलेश मारकंडे ने जल संसाधन विभाग से मांग किया

सेलूदमंडल अध्यक्ष व ग्राम पंचायत सेलुद सरपंच खिलेश मारकंडे ने तांदुला बांध से तांदुला नहर में छोडने की मांग करते हुए कहा कि खरीफ फसल धान की कटाई के बाद से अभी तक बीच में वर्षा नही होने की वजह से पाटन क्षेत्र के तालाबों में पानी का स्तर नीचे चला गया है। मार्च के शुरुआत महीने से गर्मी अधिक बढ गई है ऐसे स्थिति में क्षेत्र के लोग निस्तारी के पानी के लिए जूझ रहे है। पाटन क्षेत्र के लगभग 70 प्रतिशत गांवों के तालाबो का जल स्तर कम होने से निस्तारी करने लायक नहीं है मार्च के शुरुआत से ही विकराल गर्मी को देखते हुवे ऐसा लग रहा है कि शेष 30 प्रतिशत तालाब पखवाड़े भर में ही सुख जाएंगे ऐसे स्थिति को ध्यान में रखते हुए तांदुला बांध से तादुला नहरों के लिए शीघ्र पानी छोड़ा जाय ।मारकंडे ने कहा कि बढ़ते गर्मी के कारण विभिन्न गांव के तालाब का पानी भी सूखने लगा है।बोर पंप के सहारे खेती कर रहे किसानो ने गर्मी फसल के रूप में अपने खेतों में धान ,गेहूं सहित अन्य फसल व बाड़ियों में विभिन्न प्रकार की सब्जियां लगाई है।नहर पानी छोड़ने से जमीन के अंदर का भी जल स्तर बढेगा जिससे हैंडपंप बोर कुआं भी रीचार्ज होगा । जनमानस के हितो को ध्यान में रखकर तादुला नहर से पानी छोड़ा जाए।ताकि ग्रामीणों को इस मार्च लगते ही गर्मी में राहत मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *