उधारी के पैसे मांगने पर व्यापारी पर कटर से जानलेवा हमला, पाटन अस्पताल में भर्ती


टिकेंद्र वर्मा@रानीतराई। उधारी के पैसे मांगना रानीतराई में एक व्यापारी को भारी पड़ गया। रानीतराई स्थित अनिल इंटरप्राइजेस के संचालक अनिल देवांगन पर एक युवक ने कटर से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल देवांगन ने एक व्यक्ति को फोन कर काफी दिनों से बकाया उधारी राशि चुकाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि पैसे मांगने से नाराज आरोपी सुबह कटर लेकर सीधे उनकी दुकान पहुंच गया और बिना किसी बात के अनिल देवांगन पर हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले में अनिल देवांगन घायल हो गए। घायल व्यापारी को उपचार के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *