दिव्या कलिहारी बनीं प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका

पाटन। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा एकीकृत नियमावली द्वारा प्रदत्त अधिकारों के प्रयोग करते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से साहू संघ के विभिन्न प्रकोष्ठों में संयोजकों का मनोनयन किया गया है।
इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दुर्ग जिला पाटन क्षेत्र के ग्राम चुनकट्टा निवासी दिव्या कलिहारी को सौंपते हुए उन्हें प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका मनोनीत किया गया है।
दिव्या कलिहारी के मनोनयन पर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ समाज की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *