महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन


दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिलखुवा स्थित श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था, अयोध्या धाम के अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आई कवयित्रियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मंच को राष्ट्रीय संस्थापक वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल “चक्रवर्ती” ने सुशोभित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री बीना गोयल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई की उषा सूद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री चंद्रकला शर्मा द्वारा मां शारदे की वंदना से किया गया।
इस अवसर पर दो वरिष्ठ कवयित्रियों को महादेवी वर्मा पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डॉ. सुमन मल्होत्रा (मुजफ्फरपुर, बिहार) तथा उषा सूद (मुंबई) को हिंदी साहित्य में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शशिकला पाण्डेय, दीपा शर्मा और आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न शहरों से आई रचनाकारों ने अपनी प्रभावशाली रचनाएं प्रस्तुत कीं। इनमें डॉ. प्रभा जैन (देहरादून), पुष्पा पालीवाल “पुष्प” (कांकरोली राजसमंद), संगीता शुक्ला (प्रयागराज), हिम्मत चोरडिया “प्रज्ञा”, डॉ. मधु स्वामी (गाजियाबाद), रीता गुगलानी (फरीदाबाद), डॉ. सुप्रीति चावला, डॉ. चंद्रकला (भागीरथी धामपुर), मंजू दलाल “मंजरी” (नई दिल्ली), रश्मि पाण्डेय (जबलपुर), आशा शर्मा (इंदौर), चंद्रकला दुबे (डिंडोरी), मंशा शुक्ला (अंबिकापुर), स्वर्णरेखा मिश्रा (हरदोई), मंजू गुप्ता (नवी मुंबई), डॉ. अंजना सिंह (कोरबा), डॉ. गीता पांडे “अपराजिता”, दीपा शर्मा “उजाला” (फरीदाबाद), चंद्रकला शर्मा (छत्तीसगढ़), शशिकला पाण्डेय (छत्तीसगढ़), सुमन वर्मा (नजीबाबाद), रेखा शंखवार “स्मृति”, सुनीता छाबड़ा (गाजियाबाद), डॉ. शशि जायसवाल (प्रयागराज), डॉ. ममता सूद (कुरुक्षेत्र), श्वेता कुमारी चौबे तथा सरिता श्रीवास्तव (जोधपुर) सहित लगभग 35 रचनाकारों ने भाग लिया।
करीब चार घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन में काव्य की विविध विधाओं की प्रस्तुति हुई, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बीना गोयल ने सभी आमंत्रित रचनाकारों, अतिथियों और श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *