(पाटन)। ग्राम पंदर में 14 एवं 15 फरवरी 2026 को भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 फरवरी, शनिवार को प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगा, जबकि समापन एवं पुरस्कार वितरण 15 फरवरी, रविवार को रात्रि 9 बजे आयोजित किया जाएगा।आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा), अध्यक्षता जितेन्द्र वर्मा (प्रदेश महामंत्री भाजपा छ.ग.) करेंगे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन) उपस्थित रहेंगे।समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जस झांकियां एवं गायन प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। विजेताओं को समापन अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है।
कार्यक्रम का आयोजन नव युवक जस झांकी परिवार, आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासी पंदर (पाटन) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
