भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन 14–15 फरवरी को मर्रा में

पाटन । समीपस्थ ग्राम मर्रा (गाड़ाडीह) में 14 एवं 15 फरवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार) को भव्य दो दिवसीय जस झांकी एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जस मंडलियों एवं गायन दलों को आमंत्रित किया गया है।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।जस झांकी प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार:प्रथम पुरस्कार – ₹5001/-द्वितीय पुरस्कार – ₹4001/-तृतीय पुरस्कार – ₹3001/-चतुर्थ पुरस्कार – ₹2001/-पंचम पुरस्कार – ₹1501/-षष्ठम पुरस्कार – ₹1001/-गायन प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार:प्रथम पुरस्कार – ₹3001/-द्वितीय पुरस्कार – ₹2501/-तृतीय पुरस्कार – ₹2001/-चतुर्थ पुरस्कार – ₹1501/-पंचम पुरस्कार – ₹1101/-षष्ठम पुरस्कार – ₹701/-प्रत्येक मंडली को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। साथ ही झांकी हेतु ₹1701/- एवं गायन हेतु ₹1001/- की विशेष सहयोग राशि भी सदाबहार के रूप में दी जाएगी।

आयोजन समिति ने समस्त दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *