बठेना में 14–15 फरवरी को विराट देवी जस झांकी प्रतियोगिता, महिला-पुरुष वर्ग हेतु अलग पुरस्कार


पाटन। समीप के ग्राम बठेना में नवयुवक मित्र मंडल उत्सव समिति द्वारा 14 एवं 15 फरवरी को दो दिवसीय विराट देवी जस झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में झांकी एवं गायन दोनों विधाओं में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, साथ ही विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी मंडलियों को सदाबहार दान भी दिया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजन समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *