मकान टेक्स के नाम पर वसूली बंद करे राज्य सरकार

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (असंगठित) के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार से आम जनता गरीब वर्ग के साथ किसान मजदूर कर्मचारी छोटे बड़े व्यवसाई आदि सभी वर्ग खासे परेशान है जब से छत्तीसगढ़ में विष्णु देव सरकार बनी है तब से प्रदेश के किसान मजदूर और गरीब जनता अपने आप को ठगी सा महसूस कर रहे है किसान पहले खाद बीज यूरिया डी ए पी के नाम पर परेशान होते रहे सरकार सही समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध नहीं करा पाई प्रदेश में नकली कृषि दवाई बिक्री की गई जिनके फलस्वरूप किसानों को पांच से छह बार दवाई का छिड़काव करना पड़ा परिणाम स्वरूप उत्पादन कम आए।फसल कट जाने के बाद अधिकांश किसान टोकन के लिए दिन रात भटकते रहे अभी भी लाखों किसान धान नहीं बेच पाए है बिजली बिल में भी बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है जिससे आम उपभोक्ता परेशान है सरकार को इस समय किसानों का कर्ज माफ करना चाहिए था क्योंकि इस वर्ष पर्याप्त फसल नहीं हुआ है जबकि किसानों कृषि लागत अधिक आई है। सरकार किसानों को राहत देने के बजाए प्रदेश के ग्रामीणों से मकान टेक्स के नाम भारी भरकम टैक्स वसुली की जा रही है जिससे ग्रामीण जन बहोत ही नाराज़ है राज्य सरकार इस फैसले को तुंरत ही वापस ले ग्रामीणों से मकान टेक्स के नाम पर वसूली करना बंद करें आपको बता दे कि प्रति स्क्वेयर फिट बीस रूपये की दर से मकान टेक्स लिया जा रहा है और साथ ही साथ मकानों के लागत मूल्य भी पुछा जा रहा है जो सरासर गलत है इसी ढंग से बिजली बिल में व्यापक बढ़ोतरी की गई थी जिनका प्रभाव सभी वर्ग के लोगो को पड़ा था छत्तीसगढ़ बिजली और धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है पर यहां के रहवासियों के घरों में सोलर ऊर्जा लगाने को मजबुर किया जा रहा है हमारे प्रदेश से उत्पादित बिजली अन्य कई राज्यों में बेची जा रही है पर यहां के घरों को अंधेरा किया जा रहा है सोलर पैनल लगाने कहा जा रहा है सरकार का यह निर्णय उनकी नाकामी को दर्शाती है, जबकि यहां के निवासियों को सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है इसी प्रकार कृषि भूमि की रजिस्ट्री पर भी मनमानी वृद्धि किया गया है जिससे सिद्ध होता है इस सरकार को आम जनता गरीब किसान के दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं है इनको मोदी की गारंटी के नाम पर सिर्फ और सिर्फ लोगो को गुमराह करना परेशान करना है।

यहीं गारंटी ये लोग ले रखे है लाखों महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि भी नहीं मिल पा रही है। सात करोड़ के धान खाने वाले चूहों का अब तक पता नहीं चल पाया है विकास कार्य ठप्प पड़े है किसी भी जिले के गाँवों में विकास कार्य नहीं हो रहे सर्फ मुंह के शब्दों में ही मोदी के गारंटी के नाम की माला जपि जा रही है ।

राज्य सरकार जन विरोधी कार्य निर्णय लेना बंद करें मकान टेक्स के नाम पर वसूली करना बंद कर अन्यधा सभी ग्रामीण जन इस वसूली के विरोध में सड़क पर उतरने को आक्रोशित हो रहे है। असर आम चुनाव में देखने को जरूर मिलेगा भाजपा सरकार से हर वर्ग खासे परेशान है। केन्द्रीय बजट भी भारतवासियों के लिए संतोषप्रद नहीं है। आम भारतीयों के लिए ये बजट दिल को छू ले ऐसी कोई बात नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *