संचेती फाउंडेशन ने मुड़पार आरोग्य केंद्र को दिए फाउलर बेड व उपकरण, बाल विवाह मुक्त गांव की दिलाई शपथ


पाटन। आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य केंद्र मुड़पार को संचेती फाउंडेशन (SMS लिमिटेड) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। फाउंडेशन ने केंद्र को दो फाउलर बेड, मैट्रेस तथा एक एग्जामिनेशन टेबल भेंट किया, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।
संचेती फाउंडेशन का उद्देश्य सामाजिक कार्यों और जनसेवा के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान गांव को बाल विवाह मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई गई, जिससे सामाजिक जागरूकता का संदेश प्रसारित हुआ।
इस अवसर पर सरपंच भानूमति तिवारी, बालकिशोर, लोचन यादव, शञुहन यादव, किशन भारती, भैरव, टीकाराम यादव, आरोग्य केंद्र के स्टाफ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने संचेती फाउंडेशन के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
SMS लिमिटेड की ओर से डी. विश्वनाथन (प्रोजेक्ट हेड), आसिफ मुजावर (HR मैनेजर) एवं नागेंद्र शर्मा (HR ऑफिसर) कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *