पाटन। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय घुघुवा(क), शास. पूर्व माध्यमिक विद्यालय, शास. प्राथमिक विद्यालय घुघुवा(क) एवं शांति विद्या निकेतक विद्यालय घुघुवा(क) का संयुक्त भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सेजस विद्यालय घुघुवा क परिसर में सोमवार 2 फरवरी 2026 को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के तत्वाधान में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ,
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई तथा शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का प्रतिभा सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा नवाचार करते हुए शिक्षिका श्रीमती तुलसी सती, श्रीमति भारती राजपूत, श्रीमती निमिषा पाण्डेय को विद्यालय के उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया,
छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत पूर्व छात्र सीजीपीएससी में चयनित ग्राम राखी निवासी प्रोफेसर जितेन्द्र बारले , गौसेवा में समर्पित ग्राम करसा निवासी पूर्व छात्र उमेश साहू, सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल ईलाज में मदद करने वाले ग्राम घुघुवा क निवासी पूर्व छात्र भोज कुमार साहू, कब्बड्डी में विशेष रूप से प्रख्यात खिलाड़ी नमन साहू को उत्कृष्ट उल्लेखनीय कार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रथम तल में भवन एवं बाउंड्री वाल निर्माण की अत्यंत आवश्यकता होने की मांग उपस्थित अतिथिगण से किया गया है।
पूर्व प्राचार्य श्रीमती किरण बाला वर्मा द्वारा विद्यालय को पच्चीस हजार की सहायता प्रदान किया गया, दौलत वाटिका रिसॉर्ट के संचालक समाजसेवी श्री दौलत सिंह ठाकुर जी द्वारा मेरिट में आए छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिलीप साहू महामंत्री भाजपा जिला दुर्ग, अध्यक्षता श्रीमती रानी केशव बंछोर, विशिष्ट अतिथि सभापति प्रणव शर्मा, पूर्व प्राचार्य किरण बाला वर्मा, दौलत सिंह ठाकुर, शिवांश इंटरनेशनल स्कूल ग्रुप के संचालक समाजसेवी श्लोक शर्मा, प्रोफेसर डॉ नीलिमा शर्मा एवं ग्राम की सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढालसिंह साहू रही। सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया, अतिथिगण द्वारा बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थानेश्वर साहू एसएमडीसी अध्यक्ष, प्रशांत शर्मा पालक समिति अध्यक्ष, एसएमडीसी सदस्य रवि साहू, दुर्वासा साहू, पूनम शर्मा, गंगाराम साहू, ढाल सिंह साहू, लोकेश्वर साहू, सेजस प्राचार्य श्री के के पहरी, एचएम सुषमा परगनिया, एचएम कुर्रे सर, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, बच्चों, पालक और ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति सेजस विद्यालय घुघुवा(क) ने सभी का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है।
