समाज के होनहार बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति
पाटन,,,नगर देवांगन समाज के तत्वाधान में एक फरवरी रविवार को सामाजिक भवन में मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन किया गया इसमें समाज को गौरवान्वित करने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया तो समाज के उच्च पदों पर आसीन है उनका भी सम्मान किया गया ,महोत्सव में समाज के छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया है इसमें योग को विषय बनाकर किए गए नृत्य को बड़ी सराहना मिली

पाटन परमेश्वरी महोत्सव में महासमुन्द निवासी श्री सत्यम देवांगन का सम्मान स्वर्गीय सेठ सखाराम देवांगन सम्मान से सम्मानित किया गया सत्यम देवांगन ने प्रथम प्रयास में ही प्रतिष्ठा पूर्ण इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में 51 वें रैंक पर आए. यह छत्तीसगढ़ देवांगन समाज के लिए गर्व एवं चर्चा का विषय है. द्वितीय सम्मानित यशवंत देवांगन ने सीजीपीएससी में पूरे छत्तीसगढ़ में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले यशवंत देवांगन को भी सम्मानित किया गया दोनों प्रतिभाओं का स्वर्गीय सखाराम स्मृति सम्मान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों दिया गया. चावल के दाने मे कलाकारी करने वाले अंतराष्ट्रीय कलाकार अंकुश देवांगन भिलाई का सम्मान भी मंच से अध्यक्ष राज देवांगन के नेतृत्व में किया गया

आयोजन के दिन सुबह समाज के महिलाओं के द्वारा माता परमेश्वरी के रथ के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो नगर प्रमुख मार्गो होकर वापस देवांगन भवन पहुंची नगर में देवांगन समाज के लोग अपनी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर महोत्सव में शामिल हुए

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि देवांगन समाज उन्नत समाज है पाटन की विशिष्ट पहचान ही देवांगन समाज से है श्री बघेल ने आगे कहा कि पाटन देवांगन समाज शुरू से ही मेहनत कश समाज रहा है. श्री बघेल ने अपने संबोधन में समाज के लोगों से अपील किया कि बढ़ते महंगाई के दौर मे शादी विवाह अन्य कार्यक्रमों मे अनावश्यक दिखावे की खर्च न करे सादगी पूर्ण समारोह मनाये ताकि पैसे का सदुपयोग अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य मे लगावे ताकि आने वाली पीढ़ी शिक्षित होकर उच्च पदों पर पहुंच सके आज का युग प्रतियोगिता का युग है इसमें शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है।
चावल के दाने मे कलाकारी करने वाले अंतराष्ट्रीय कलाकार अंकुश देवांगन भिलाई का सम्मान के अलावा नगर निवासी समाज के लोगों का सम्मान किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छात्र छात्राओं द्वारा भाग लेने वाले प्रत्येक समूह को नगर देवागन समाज की. ओर से 500 रूपये की सम्मान राशि प्रदान की गई मंच संचालन विनोद देवांगन,हेमंत देवांगन,शत्रुघ्न देवांगन ने किया आभार प्रदर्शन नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष राज देवांगन ने किया
इस अवसर पर समाज के कृष्ण कुमार भाले, हेमंत देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, पार्षद चंद्र प्रकाश देवांगन, राकेश देवांगन, पार्षद केवल देवांगन, नरेंद्र देवांगन, पाटन राज देवांगन समाज के अध्यक्ष श्रीकांत देवांगन, सुनील भाले, हर्ष भाले, अभिषेक भाले,शेष नारायण भाले,,सुमित देवांगन, श्रेयांश दीप देवांगन,शिवांग दीप देवांगन, पाटन नगर देवांगन समाज अध्यक्ष राज देवांगन, पाटन नगर देवांगन युवा अध्यक्ष चिरंजीव देवांगन,शेष नारायण भाले,विष्णु प्रसाद देवांगन, मनीष देवांगन, मिलन देवांगन, मोहन देवांगन,सुनील कुमार देवांगन, ईश्वर देवांगन, राजेंद्र देवांगन, चंद्र शेखर देवांगन, पूर्व अध्यक्ष बलदाऊ भाले, छबि श्याम देवांगन,विनोद देवांगन, होरी लाल देवांगन, कीर्तन देवांगन,अनिल भाले,मुकेश देवांगन,महिला देवांगन समाज के अध्यक्ष सरस्वती देवांगन, विनीता देवांगन,प्रीति देवांगन,ईश्वरी देवांगन, रुक्मणी देवांगन, दामिनी देवांगन,रश्मि देवांगन,जानकी देवांगन,गायत्री देवांगन, मनहरण लाल देवांगन,छोटू देवांगन, रोहित देवांगन ,जीतेंद्र देवांगन, के अलावा समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
