कोसरिया यादव समाज रानीतराई सर्किल ने बेलौदी में मनाया गीता जयंती

भूपेश बघेल ने समाज गंगा को किया नमन, एकजुटता का दिया संदेश

पाटन।मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज गंगा को प्रणाम करते हुए जय यादव जय माधव का जय घोष किए।उन्होंने समाज को एकजुटता दिखलाते हुए सामाजिक रीति रिवाज के साथ युवा पीढ़ी संकल्पित रहे।गलत कार्यों एवं नीतियों का खुलकर विरोध करे।हमेशा समाज हित में कार्य करते हुए आगे बढ़े।
वर्तमान सरकार समाज को विघटन करने की दिशा में काम कर रही है,जिसे सामाजिक बंधु को समझने की जरूरत है।हमने आपके समाज हित में गौठान निर्माण,गोबर खरीदी,महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ सामाजिक भवन सहित सभी अधोसंरचना के लिए राशि स्वीकृति प्रदान की थी।आज केंद्रीय बजट में छत्तीसगढ़ को झुनझुना दिखला दिया।
अध्यक्षता लच्छी राम यादव अध्यक्ष,कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई ने सभी अतिथियों का स्वागत उद्बोधन करते हुए सामाजिक संगठन को सुदृढ़ बनाने के संदेश दिए।
मंच में विक्रम यादव संरक्षक,कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई,विशिष्ट अतिथि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग,नोमिन हितेश ठाकुर सदस्य,जिला पंचायत दुर्ग,राजेश ठाकुर अध्यक्ष,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर,शंकर बघेल पूर्व सदस्य खाद्य बीज निगम दुर्ग,देवकुमार निषाद पूर्व सदस्य,मछुवारा कल्याण बोर्ड,कौशल चन्द्राकर उपाध्यक्ष ,जिला कांग्रेस कमेटी,दीपमाला विजय जैन,दिनेश साहू सदस्य,जनपद पंचायत पाटन,हुकुमचंद निषाद,सरपंच,भूपेन्द्र(छोटू) बघेल मंडल अध्यक्ष,रामाधार वर्मा समाज सेवी,विनोद वर्मा,भेदप्रकाश वर्मा मंचासिन रहे।
सुबह सामाजिक पदाधिकारियों एवं बंधु ने कलश यात्रा,प्रतिभा सम्मान,युवक युवती परिचय,सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामाजिक परिचर्चा किया गया।
एक जोड़े का आदर्श विवाह का संपन्न हुआ……
इस अवसर पर गोविंद यादव,विक्रम यादव,देवीचरण यादव,संतु यादव,नारायण यादव,चिंताराम यादव,राधेकृष्ण यादव,निर्मल यादव,नागेंद्र यादव,डा निरंजन यादव,खिलेश यादव,पुनीत यादव,गुमेंद्र यादव,किशन यादव,सियाराम यादव,रामचंद,बरातू,शंकर यादव,अर्चना यादव,बोधन यादव,ख़ुमेश्वरी यादव,सुधा राधे यादव,आशा यादव,नीलम यादव,गोकुल यादव,जीवन यादव,संजय यादव,भागवत यादव,निलेश,संतोष,दिलीप,रमेश सहित कोसरिया यादव सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *