राजिम में आंगनबाड़ी सहायिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका

खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,

राजिम –:राजिम नगर से एक दुखद घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 01 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 14, आमापारा में पदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका कामेश्वरी देवांगन (उम्र 48 वर्ष) ने आंगनबाड़ी में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कामेश्वरी देवांगन लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच कार्रवाई में जुट गई है।

मृतिका अपने पीछे दो संतान—एक पुत्र और एक पुत्री—को छोड़ गई हैं। घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *