श्री सिन्हा लोक निर्माण विभाग से हुए है सेवानिवृत
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ओर बी ई टी ओ प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक बी एल वर्मा द्वारा आज कपिल सिंन्हा के सेवानिवृत्त उपरांत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में शाल श्रीफल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कठौतिया के कर कमलों से भेंट देकर सम्मानित किया गया
प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि कपिल सिंन्हा केयर टेकर के रूप में 1986 से शासकीय रेस्ट हाउस में पदस्थ थे 31जनवरी को सेवानिवृत्त हुए पाटन विकास खंड में सभी विभागों और संगठनों द्वारा जब भी रेस्ट हाउस वरिष्ठ अधिकारी अथवा विभाग के उच्च अधिकारियों के आगाम ओर विभागीय मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों गण के आगमन उनके द्वारा सभी विभागों को सहयोग किया जाता था उनका कार्यकाल सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों संगठनों के लिए यादगार रहा
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि 40वर्षो तक एक ही जगह पर सेवा देना सच्चे कर्मठ और जुझारू ईमानदार छवि को प्रदर्शित करता है
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कठौतिया ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर पर उनका शाल श्रीफल पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया कार्यक्रम में के के वर्मा ने कहा कि भले ही वे हमारे विभाग के कर्मचारी नहीं थे लेकिन सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से उनका व्यवहार सदाचार और अनुकूलन योग्य सरल और सहज था
कार्यक्रम में श्रीमती चंद्रकांता साहू, मधु देवांगन, श्रीमती आर विश्वास श्रीमती प्रेमराज कुमारी, श्रीमती देवकी सिन्हा श्रीमती कौशल्या चंद्रवंशी,राधिका देवांगन, राधेश्याम शांडिल्य, आर के बंजारे,उतम मधुकर, चित्रलेखा देवांगन,जे आर मारकंडेय श्रीमती पूनम साहू,टीमनसाहू उपस्थित थे
