पाटन,, पाटन क्षेत्र में आये दिन रास्ता चलते लोगों से मोबाइल लूट कर भाग जाने के अपराध लगातार हो रहे है पुलिस एवं क्राइमब्रांच तलाश में जुटे है पर सफलता दूर है एक ऐसी ही घटना समीपस्थ ग्राम सोनपुर में हुई है प्रार्थी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनपुर का रहने वाला नरेंद्र निषाद अपने घर से कुछ दूर भनसुली मार्ग में रात 9 बजे के आसपास टहल रहा था तभी पीछे से स्कूटी आई जिसमें तीन लोग सवार थे तीनों ने नरेंद्र से उसका मोबाइल छिनने लगे नहीं देने पर चाकू मारने की धमकी देकर मोबाइल छीनकर भाग गए थाने में सूचना के बाद थाना पाटन की पुलिस सक्रिय हो गई है एक ही पैटर्न में लुट से लगता है कि कोई गिरोह तो सक्रिय हुई है जो इसे वारदात कर रही है
26 जनवरी की रात्रि साढ़े 8 बजे पाटन नगर के बेलाहिपार में हुई मोबाइल लूट की घटना का खुलासा नहीं हुआ है ,इसी तरह इसी स्थान में एक घर में हुए गहनों के चोरी भी एक माह बाद पता नहीं चला है पुलिस भरसक प्रयास कर रही है
